UP Board Half Yearly Exam 2023-24 Class 7 Social Science Questions Paper

Rate this post

Last Updated on July 12, 2024 by Admin

Here we have given UP Board Half Yearly Exam 2023-24 Class 7 Social Science Questions Paper.

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सन् 2023-24

कक्षा – 7 सामाजिक विषय

समय – 2.00 घण्टा पूर्णांक -100

नोट- प्रश्न पत्र तीन खण्डों में विभाजित है। जिस खण्ड से जितने प्रश्न हल करने हैं उसके सम्मुख अंकित हैं। प्रश्न सं. 1 व 2 अनिवार्य हैं।

1. निम्न खण्डों के सही विकल्प चुनकर लिखिए:- 10

(क) भूमिगत जल द्वारा निर्मित आकृति है :-

(अ) स्टेलेक्टाइट

(ब) U आकार की घाटी

(स) V आकार की घाटी

(द) भूस्तम्भ।

(ख) मीठे जल का सम्बन्ध है :-

(अ) महासागर से

(ब) सागर से

(स) झील से

(द) नदी से

(ग) ज्वार भाटा की उत्पत्ति का कारण है :-

(अ) पृथ्वी का घूर्णन

(ब) चन्द्रमा का गुरूत्वाकर्षण

(स) पवन

(द) इनमें से कोई नहीं।

(घ) मुहम्मद तुगलक ने चाँदी के स्थान पर सिक्के चलाये :-

(अ) सोने के

(ब) चमड़े के

(स) कागज के

(द) मिश्रित धातु के

(ङ) राष्ट्रपति का चुनाव होता है :-

(अ) एक वर्ष के लिए

(ब) पाँच वर्ष के लिए

(स) छः वर्ष के लिए

(द) दस वर्ष के लिए

2. निम्न में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: 10

(क) सियाल के नीचे की —- परत है।

(ख) हिमालय —– पर्वत है।

(ग) कुतुबमीनार को ——- ने पूर्ण करवाया।

(घ) विजय नगर साम्राज्य का प्रमुख शासक —– था।

(ङ) भारत का प्रथम नागरिक —– होता है।

खण्ड (क) कोई पाँच प्रश्न हल कीजिए। 20

3. मोड़दार पर्वत का निर्माण कैसे होता है?

4. जल प्रपात कैसे बनते हैं?

5. विक्षेपण किसे कहते हैं?

6. राजपूतों पर तुर्की की विजय का क्या परिणाम हुआ?

7. लोदी वंश का संस्थापक कौन था?

8. भक्तिकाल के प्रमुख संतों के नाम बताइए।

9. राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

खण्ड (ख) कोई चार प्रश्न कीजिए। 30

10. ज्वालामुखी कितने प्रकार के होते हैं? इनके लक्षणों को भी लिखिए।

11. बालुका स्तूप क्या है? इसका निर्माण कैसे होता है?

12. अटलांटिक महासागर की पाँच प्रमुख धाराओं के नाम बताइए।

13. सूफीमत की शिक्षाओं का वर्णन कीजिए।

14. बहमनी एवं विजय नगर राज्यों में किन कारणों से युद्ध होता रहता था?

15. प्रजा की भलाई के लिए शेरशाह ने क्या किया?

16. मंत्रि परिषद पर नियंत्रण कैसे रखा जा सकता है ?

खण्ड (ग) कोई दो प्रश्न कीजिए। प्रश्न संख्या-19 अनिवार्य है। 30

17. जल समीर तथा स्थल समीर पर टिप्पणी लिखिए।

18. सल्तनत कालीन प्रशासन का वर्णन कीजिए।

19. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) हमारा संविधान —- को लागू हुआ।

ख) संघ कई —- से मिलकर बनता है।

(ग) हमारे प्रदेश की व्यवस्थापिका को ——– मण्डल कहते हैं।

(घ) राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु —- वर्ष होनी चाहिए।

(ङ) मौलिक अधिकारों के हनन पर भारतीय नागरिक —– की शरण जा सकता है।

——

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top