Last Updated on July 12, 2024 by Admin
Here we have given UP Board Half Yearly Exam 2023-24 Class 8 Social Science Questions Paper.
अर्द्धवार्षिक परीक्षा सन् 2023-24
कक्षा-8 सामाजिक विषय
समय – 2.00 घण्टा पूर्णांक -100
नोट- इस प्रश्न पत्र में तीन खण्ड हैं। जिस खण्ड में जितने प्रश्न करने हैं उनके सामने अंकित है। प्रश्न सं. 1 व 2 अनिवार्य हैं।
1. निम्न खण्डों के सही विकल्प चुनकर लिखिए:- 10
(i) निम्न में खरीफ की फसल है :-
(अ) जूट
(ब) सरसों
(स) खरबूजे
(द) चना।
(ii) रेलगाड़ी व सड़क मार्ग बनाना सस्ता व सरल है :-
(अ) पठारों पर
(ब) पहाड़ों पर
(स) मैदानों पर
(द) रेगिस्तानों पर।
(iii) अमेरिका की खोज किसने की :-
(अ) हाकिन्स ने
(ब) कोलम्बस ने
(स) वास्कोडिगामा ने
(द) सर टॉमस रो ने।
(iv) 1857 की क्रान्ति के लिए तिथि निश्चित की गई थी :-
(अ) 8 अप्रैल, 1857
(ब) 10 मई, 1857
(स) 1 जून, 1857
(द) 31 मई, 1857
(v) दक्षेस में देशों की संख्या है :-
(अ) 5
(ब) 7
(स) 8
(द) 10
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :- 10
(i) साईकिल उद्योग उद्योग —- का उदाहरण है।
(ii) रॉची में —– बनाने का कारखाना है।
(iii) भारत में सबसे पहले —– व्यापार करने आये।
(iv) कर्नाटक युद्ध में —– अंग्रेजों से परास्त हो गये।
(v) लोकतंत्र का चौथा आवश्यक आधार स्तम्भ —- है।
खण्ड- ‘क’, कोई पाँच प्रश्न हल कीजिए 20
3. हरित क्रान्ति का क्या तात्पर्य है?
4. पहाड़ी व पठारी क्षेत्रों में नदी पर बाँध बनाने में हमें क्या-क्या लाभ होता है?
5. भारत के लौह इस्पात उत्पादक चार केन्द्रों के नाम बताइए।
6. अंग्रेजों ने भारतीय उद्योगों को किस प्रकार नष्ट दिया?
7. किस अधिनियम के द्वारा सभी उच्च वेतन वाले पदों पर ब्रिटिश नागरिक ही नियुक्त हो सकते थे ?
8. भारत में वायुयान उद्योग कहाँ-कहाँ स्थित है?
9. संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों के नाम लिखिए।
खण्ड – ‘ख’, कोई पाँच प्रश्न कीजिए:- 30
10. चाय क्यों पहाड़ी ढालों पर ही पैदा होती है? कारण बताइए।
11. खनिज तेल कैसे निकाला जाता है?
12. समुद्री नमक कैसे बनाया जाता है?
13. कम्पनी के काम में आपको सेना का क्या महत्व नजर आता है?
14. बंगाल के दोहरा शासन के विषय में संक्षेप में लिखिए।
15. महारानी विक्टोरिया के घोषणा पत्र में भारतीयों के लिए कौन-से आश्वासन दिए गए?
16. हवाई हमले से बचने के क्या उपाय हैं ?
खण्ड – ‘ग’ कोई दो प्रश्न कीजिए। प्र.सं.- 19 अनिवार्य है :- 30
17. सड़क परिवहन की विशेषताएँ बताइए।
18. 1857 ई. की क्रान्ति के चार कारण विस्तार से लिखिए।
19. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :-
(i) भारतीय सेनाओं का सर्वोच्च कमाण्डर —- होता है।
(ii) संविधान में भारत को —- देश घोषित किया गया।
(iii) शस्त्रों की होड़ से —– की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं।
(iv) 20वीं सदी में —– महायुद्ध हुए।
(v) नागरिक सुरक्षा संगठन प्राकृतिक आपदाओं के समय …….. कार्य में सहायता करता है।
——